डिजिटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर। भेड़ाघाट परिक्रमा मार्ग पर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रत्येक पूर्णिमा को निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा जेष्ठ पूर्णिमा की सुबह 4:00 बजे से संकीर्तन और दंडवत करते हुए भक्तों ने निकाली।
उमस भरी गर्मी के बीच में हाथों में भगवा ध्वज संकीर्तन मंडलियों की टोली उत्साह के साथ बढ़ते हुए नर्मदे हर का घोष कर रही थी।
वृंदावन का गोवर्धन चित्रकूट का कामतानाथ जी की परिक्रमा जैसा अद्भुत दृश्य बना।
नर्मदा मैया राधा कृष्ण की महाआरती के साथ पूज्य स्वामी रामचंद्रदास जी महाराज सिद्धन माता जी के सानिध्य में 467वीं पंचकोशी दंडवत करते हुए निकाली गई। बता दें इसके बाद अब 4 माह चातुर्मास के कारण पंचकोसी परिक्रमा बंद रहेगी। आश्रम में प्रतीकात्मक रूप में स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा की जाएगी कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा महाकुंभ से प्रारंभ होगी।
यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन होते हुए लमेटा घाट में नाव से पार कर शनि मंदिर न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट से नाव पार कर आश्रम में विशाल भंडारे के साथ स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज जी के सानिध्य में बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र के वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल मनमोहन दुबे, मीना पटेल, श्याम मनोहर पटेल दुर्गा पटेल पप्पू चौबे, विनोद दीवान,मनोज गुलाबबानी, विनोद विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, देवेंद्र नेमा, सत्य प्रकाश नामदेव, प्रभाकर चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post