भोपाल/झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ में आयोजित जनजाति महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर एक बार मोदी का नारा दिया। इस दौरान जनता ने भी उनके इस नारे के साथ स्वर में स्वर मिलाया। कहा फिर एक बार भाजपा सरकार, फिर एक बार मोदी सरकार। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का खुले मंच से शंखनाद कर दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, इन्हें गांव,गरीब, आदिवासी समाज की याद नहीं आती थी। पीएम ने कहा हमारे लिए जनजातीय समाज देश का गौरव है। आपका सम्मान आपका विकास मोदी को गारंटी है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के मंच से कई परियोजनाओं भी राष्ट्र को समर्पित की। मध्य प्रदेश को भी टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की सौगात दी। इसके अलावा और भी कई परियोजनाओं की सौगात दी।इस अवसर पर झाबुआ में जनजाति महासम्मेलन में आदिवासी और जनजाति नेता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post