भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है। मौसम में बर्फीली हवाओं के साथ गलन वाली ठंडक हो रही है। रविवार आज सुबह से जबलपुर में गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। वहीं दूसरी तरफ ओले भी गिरते रहे। जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर वायरल किया। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन तक बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जबलपुर में हल्की बारिश और बर्फीली हवाओं ने भी लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास कराया। जिससे लोग एक बार फिर ठंड से ठिठुरते और बचाव करते नज़र आए। जबलपुर के किसान और किसान नेता राघवेंद्र सिंह पटेल ने मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए तत्काल प्रभाव से राहत की मांग की है।




















Discussion about this post