भोपाल/न्यूज डेस्क। राजनीती में मुंह जो न करवाए कम है। ऐसा ही कुछ एमपी में कांग्रेस के बड़े नेता की जुबान से हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता और लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दिया है। रतलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस की घोषणापत्र की खूबियां गिनाते हुए महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे। भाजपा ने भूरिया के इस बयान को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है। भाजपा ने भूरिया के ‘दो पत्नियों वालों को 2 लाख’ वाले बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर एक विशेष समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगाया भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया पर मंच से बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। वही इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
#MPCongress#politics# BJPMP#kantilalbhuriya


