राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी पर साधा निशाना,बोले- यूपी में होने जा रही बीजेपी की सबसे बड़ी हार
उप्र/न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी हार यूपी में होने जा रही है। यूपी में बदलाव होगा तो देश में बदलाव आएगा। राहुल गांधी ने यहां अडाणी-अंबानी का नाम लेकर भी प्रधानमंत्री पर हमला किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 साल तक दोनों का नाम नहीं लिया, लेकिन आज चुनाव में उनका नाम लेने की ऐसी क्या मजबूरी आ गई…? राहुल ने कहा कि आखिर ये किस बात का डर है? इन्होंने अपने दो मित्रों का नाम लिया कि अडानी-अंबानी मुझे बचाओ… इंडिया गठबंधन ने मुझे घेर लिया है। उन्हें पता है कि टेम्पो में कौन से पैसे भेजते है। यह उनका निजी अनुभव है।
मंच से संविधान की पुस्तक दिखाई
कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर संविधान और आरक्षण का मुद्दा भी उठाया,उन्होंने मंच से संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कहा कि इस संविधान ने देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों को अधिकार दिया है, जो भी हक मिले हैं, इस किताब ने दिये हैं। ये गांधी और अंबेडकर जी की देन हैं, और बीजेपी ने ठान लिया है कि सरकार बनने के बाद इस संविधान को खत्म कर देंगे।
राहुल के पहले अखिलेश ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा
वहीं इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं समाजवादी सरकार के किए हैं, जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है लेकिन हमने कभी हाइवे को धुलवाया नहीं होगा।




















Discussion about this post