डिजिटल डेस्क/ द मिरर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपना ज़रा भी आधार नहीं बना पा रही है। जैसे ही कांग्रेसी कुछ करना चाहते हैं खड़े होने से पहले ही भरभरा कर गिर जाते हैं। जिसका ताजा उदाहरण हाल का ही है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई। बाकायदा इसके लिए पूरी तैयारियां की हुईं थी। कांग्रेसी कुछ सक्रियता कर पाते की उसके पहले ही, इनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि विरोध कर रहे कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच गए।
दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने कांग्रेस ने विरोध जताने के लिए तैयारियां पूरी की थी और मंच भी तैयार था। लेकिन जैसे ही कांग्रेस नेता मंच पर पहुंचे, मंच भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कई नेता और कार्यकर्ता के घायल हो गए।
जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंच गिरने की वजह से कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि जोशी, प्रवक्ता रोशनी यादव, मानक अग्रवाल घायल हो गए। ख़बर है कि कांग्रेस नेताओं को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे।



















Discussion about this post