डिजिटल डेस्क/द मिरर। भारत ने अपनी जीत से सभी को खुश कर दिया,लेकिन मध्यप्रदेश के महू में बवाल मच गया। दरअसल,आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत पर पूरे देशभर में जश्न मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी हुई और जीत की खुशी मनाई गयी। इस बीच डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में रविवार रात भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद निकले जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के कारण तीन घंटे तक अराजक स्थिति बनी रही।
पुलिस ने इस मामले पर 4 केस दर्ज किए हैं, इसमें बलवा, मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ की धाराओं के तहत करीब 40 नामजद व अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की पुलिस और प्रशासन बारीकी से जांच में जुटा है। बता दें मामला संवेदनशील है इसलिए शीर्षस्तर से नजर रखी जा रही है ताकि राज्य में शांति और सौहाद्र का वातावरण बना रहे।




















Discussion about this post