• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

अभिनेत्री करीना कपूर खान भोपाल रियासत के शाही परिवार से जुड़े एक खास पेंडेंट को लेकर विवादों में घिरीं

tmmirror.com by tmmirror.com
November 12, 2026
in Entertainment, Featured, State, मध्य प्रदेश
0
अभिनेत्री करीना कपूर खान भोपाल रियासत के शाही परिवार से जुड़े एक खास पेंडेंट को लेकर विवादों में घिरीं
498
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अधिवक्ता जफर खान के माध्यम से करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजा है।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मामला उनके पहने हुए एक खास पेंडेंट से जुड़ा है, जिसे भोपाल रियासत के शाही परिवार की करीब 400 साल पुरानी विरासत बताया जा रहा है। पेंडेंट पर कुरान शरीफ की आयतें लिखी होने का दावा किया गया है। इसी को लेकर भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अधिवक्ता जफर खान के माध्यम से करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजा है।

 अभिनेत्री से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने, माफी मांगने की मांग

नोटिस में अभिनेत्री से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने, माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की मांग की गई है। अब्बास हफीज का कहना है कि उन्हें करीना के शाही कलगी या पहनावे को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस पेंडेंट को उन्होंने गहने के रूप में पहना और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, वह धार्मिक महत्व रखने वाली ऐतिहासिक धरोहर है। उनके मुताबिक, पेंडेंट पर आयतुल कुर्सी लिखी हुई है और इसका संबंध भोपाल रियासत की बेगमों से रहा है,जिसको वह रियासत के समय पर्दे के एहतमाम के साथ प्रयोग करती थी।

इबादत के लिए बनवाया था पेंडेंट
अब्बास हफीज के अनुसार, यह पेंडेंट भोपाल की बेगम शाहजहां और सुल्तान जहां बेगम के दौर की विरासत है। उनका दावा है कि इसे धार्मिक आस्था और इबादत के उद्देश्य से बनवाया गया था। बेगम इसे पर्दे में पहनती थीं। हफीज का कहना है कि कुरआन की आयतों का इस्लाम में विशेष सम्मान है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोग इन्हें बेहद अदब के साथ रखते हैं। ऐसे में आयतों से जुड़े पेंडेंट को केवल फैशन या सजावट के तौर पर प्रदर्शित करना उचित नहीं है।

 सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुस्लिम समाज में कुरान की आयतों को लेकर गहरी आस्था और सम्मान है। इस्लामिक धर्मगुरु भी आयतों को आभूषण के रूप में इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते रहे हैं। उनका आरोप है कि करीना ने इस धार्मिक महत्व वाली वस्तु को फैशन के तौर पर पहनकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हफीज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम किसी राजनीतिक पद या पार्टी के हित में नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत और धार्मिक आस्था के आधार पर उठाया है। उन्होंने कहा कि नोटिस के जरिए करीना से विवादित पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है।

 

Tags: bhopalbhopal riyasatkareena kapoorkareena kapoor khanMadhya Pradeshpendant vivadshahi parivar
Previous Post

शिवराज सिंह की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ विष्णु देव साय,नायब सैनी और राजनाथ सिंह ओम बिरला हुए शामिल

Next Post

मध्य प्रदेश के लिए गर्व : कटनी के शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया

Next Post
मध्य प्रदेश के लिए गर्व : कटनी के शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया

मध्य प्रदेश के लिए गर्व : कटनी के शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist