• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्य प्रदेश के लिए गर्व : कटनी के शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया

tmmirror.com by tmmirror.com
November 12, 2026
in Featured, Sports, State, मध्य प्रदेश
0
मध्य प्रदेश के लिए गर्व : कटनी के शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

फिलीपींस में आयोजित 7वीं एशियन प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडमास्टर (जीएम) का खिताब हासिल किया।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/कटनी। मध्य प्रदेश के लिए गर्व और खुशी का पल है। कटनी के रहने वाले शतरंज खिलाड़ी अनुज शिवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। फिलीपींस में आयोजित 7वीं एशियन प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडमास्टर (जीएम) का खिताब हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही अनुज मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर और देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

फिलीपींस में चल रही इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अनुज ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। नौ राउंड के मुकाबलों में उन्होंने कुल 7 अंक हासिल किए। निर्णायक मुकाबले में अनुज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मोरिस जेम्स को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने चैंपियनशिप में अपनी मजबूत दावेदारी साबित की और ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल कर ली।

शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई,युवाओं के लिए प्रेरणा
अनुज शिवात्री मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे अनुज ने मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास के दम पर शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उनका यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

मध्यप्रदेश के शतरंज इतिहास में नया अध्याय
मध्य प्रदेश ने अब तक कई प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन प्रदेश का कोई खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल नहीं कर पाया था। अनुज ने यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश के शतरंज इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी सफलता से कटनी सहित पूरे मध्य प्रदेश के शतरंज जगत में खुशी का माहौल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
अनुज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनुज की इस सफलता को मध्य प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Tags: anuj shivatrichess indiakatnikatni newsMadhya Pradeshshataranj khiladi
Previous Post

अभिनेत्री करीना कपूर खान भोपाल रियासत के शाही परिवार से जुड़े एक खास पेंडेंट को लेकर विवादों में घिरीं

Next Post

UP NEWS : गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों से गुणवत्तायुक्त गन्ना ही मिलों को देने की अपील

Next Post
UP NEWS : गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों से गुणवत्तायुक्त गन्ना ही मिलों को देने की अपील

UP NEWS : गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों से गुणवत्तायुक्त गन्ना ही मिलों को देने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist