-नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें
-एक यूजर ने लिखा, “छुपाना भी नहीं आता, दिखाना भी नहीं आता।”
-“इनरवियर अब फैशन हो गया क्या?“
डिजिटल डेस्क न्यूज़/लाइफस्टाइल।
मशहूर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा है अपने लाइव फोटो शूट से फैशन इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है। उनके इस बोल्ड अवतार ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।नताशा स्टेनकोविक के इस बोल्ड अवतार पर ट्रोलर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि हमेशा की तरह स्टेनकोविक ट्रोलर की गंदी टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ा है, और उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया है।
बता दें, हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लू डेनिम जीन्स में नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद स्टनिंग है – खुले बाल, न्यूड मेकअप और कॉन्फिडेंट पोज़। लेकिन तस्वीरों की सबसे बड़ी हाइलाइट थी। उनकी जीन्स की खुली चेन, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
ट्रोलर के आए भद्दे कमेंट
जहां कुछ फैंस उनके फिगर और स्टाइल की तारीफ करते नजर आए, वहीं कई नेटिजन्स ने इस बोल्डनेस को हद से ज्यादा बता दिया। एक यूजर ने लिखा, “छुपाना भी नहीं आता, दिखाना भी नहीं आता।” वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए पूछा, “ये कौन सा पोज है भाई?” एक और कमेंट आया, “इनरवियर अब फैशन हो गया क्या?” कई यूजर्स ने उन्हें “थोड़ी शर्म करो” जैसे कमेंट्स से ट्रोल किया। नताशा का ये लुक और अंदाज़ भले ही कुछ को फैशनेबल लगा हो, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे जरूरत से ज्यादा एक्सपोजिंग करार दिया। हालांकि, नताशा ने हमेशा से अपने अंदाज और स्टाइल को लेकर आत्मविश्वास दिखाया है, और वह अक्सर ट्रोलिंग को नजरअंदाज करती रही हैं।



















Discussion about this post