• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Web story

रतलाम का कॉन्क्लेव कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों का विकास करेगा री

tmmirror_site by tmmirror_site
June 24, 2025
in Web story
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

रतलाम का कॉन्क्लेव कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों का विकास करेगा रीजन राइज कॉन्क्लेव के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने दी जानकारी

 

रतलाम :

 

रतलाम 22 जून 2025/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव के संबंध में विधायक शहर एवं कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव रतलाम के विकास की दिशा को बदलने का बहुत बड़ा कदम होगा। इसका नाम राइज रखा गया है, जिसका अर्थ उदय होता है। यह उदय मध्यप्रदेश के साथ रतलाम का भी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब से पदभार लिया है, उन्होंने उद्योग रोजगार को सबसे महत्वपूर्ण माना है। 2025 के वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। पूर्व में आयोजित सभी 6 रीजनल कॉनक्लेव उद्योगों पर आधारित थे। रतलाम का कॉन्क्लेव पूरा नया प्रयोग है। इसमें कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं औद्योगीकरण विकास पर आधारित होगा, जो तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, एमपीआईडीसी के निदेशक श्री राजेश राठौड सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि उद्योगों की सफलता में अच्छी तकनीक वाले एम्पलाई का मिलना बहुत आवश्यक है। प्रदेश सरकार की कई योजनाएं ऐसी है जो स्वरोजगार को बढ़ावा देती है। देश के विकास का अगला मंत्र स्वरोजगार है। इसके साथ औद्योगीकरण के माध्यम से रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। रोजगार के अवसर तकनीकी दक्षता के साथ यदि बढ़ेंगे तो उद्योगों को भी लाभ होगा। कान्क्लेव में 500 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर दिए जाएंगे, प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण किया जाएगा, जो करीब 1 हजार करोड़ के लगभग होगा। एमएसएमई विभाग द्वारा 400 से अधिक प्लाट आवंटित किए गए हैं, उनका आवंटन किया जाएगा। भूमि आवंटन पत्र, आशय पत्र भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ निवेशकों की वन टू वन बैठक भी आयोजित होगी, वृहद एक्सिबिशन के माध्यम से स्टार्टअप नवाचार, जीआई और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की जाएगी।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पहली बार रतलाम में यह कॉन्क्लेव हम कर रहे है। नए प्रयोग के साथ रतलाम को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एमपीआईडीसी की ओर से निवेश क्षेत्र का निर्माण चल रहा है। पानी की व्यवस्था का कार्य चल रहा है। निवेश क्षेत्र मध्य प्रदेश से नहीं देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, क्योंकि यह दिल्ली-मुंबई के बीच में ऐटलेन एक्सप्रेस-वे से लगा हुआ है। इसका पूरा लाभ रतलाम को मिलेगा। एक कंपनी को 25 हेक्टेयर भूमि अलॉट हो चुकी है, जो सोलर प्लांट के उपकरणे बनाएगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। समारोह में अन्य कई उद्योगों का भी लोकार्पण/शिल

Previous Post

क्रिकेटर “हार्दिक” की पूर्व पत्नी “नताशा” ने अपनी “बोल्ड अवतार” से लगाई आग

Next Post

सीमा पार आतंकवादियों और उनके वित्त पोषकों को जवाबदेह ठहराएं : डोभाल

Next Post
सीमा पार आतंकवादियों और उनके वित्त पोषकों को जवाबदेह ठहराएं :  डोभाल

सीमा पार आतंकवादियों और उनके वित्त पोषकों को जवाबदेह ठहराएं : डोभाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist