– एससीओ के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा
– सीमा पार आतंकवादियों और उनके वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया।
– आतंकवाद के खिलाफ कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।
– डोभाल ने कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीमा पार आतंकवादियों और उनके वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संयुक्त राष्ट्र-प्रतिबंधित आतंकी समूहों से लगातार खतरे पर चिंता व्यक्त की। डोभाल ने कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है और आतंकवाद के खिलाफ कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से सीमा पार के आतंकियों और वित्त पोषकों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। इसे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग के रूप में देखा जा रहा है।
एससीओ के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा कि भारत गंभीर चिंता में है क्योंकि संय़ुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी समूह जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-कायदा, आइएस और इसके सहयोगियों से लगातार खतरा बना हुआ है। एनएसए ने कहा कि नई दिल्ली ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकी अड्डों को नष्ट करने, उन्हें भारत में हमला करने से रोकने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोहराया कि सीमा पार आतंकवाद सहित कोई भी आतंकी कृत्य मानवता के खिलाफ है।




















Discussion about this post