डिजिटल डेस्क न्यूज़। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने इसी 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज संग सगाई कर ली है। बता दें, उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वयारल हो रही हैं। रिंकू और सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुई। रिंकू और प्रिया की ड्रीमी इंगेजमेंट सेरेमनी में तमाम दिग्गज सिलेब्स शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इस आयोजन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। उनकी पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हैं।
प्रिया और रिंकू की सगाई में एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन भी पहुंचीं। रिंकू और प्रिया की सगाई की ये फोटो देख यूजर्स लिख रहे हैं- जया जी यहां भी नाराज लग रह ही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- जया बच्चन भी हैं, लो हो गया कल्याण। बता दें कि जया बच्चन के अक्सर पैपराजी को डांटते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। हालांकि इस पार्टी की फोटोज में वो बहुत चुपचाप सी नजर आईं।




















Discussion about this post