-“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता उपरांत विदेशों में गए भारत के प्रतिनिधिमंडलों से उनकी वापसी
प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से अधिकतर वर्तमान सांसद हैं
इन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी हमले के जवाब में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता उपरांत विदेशों में गए भारत के प्रतिनिधिमंडलों से उनकी वापसी पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी डिनर पर मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रतिनिधिमंडल को आज डिनर पर आमंत्रित किया है। डिनर का आयोजन शाम 7 बजे होगा। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास लोक कल्याण मार्ग पर सभी सदस्यों से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल थे जिनमें से अधिकतर वर्तमान सांसद हैं। पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से अधिकतर वर्तमान सांसद हैं। पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।




















Discussion about this post