• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home National

लालू यादव की मुश्किलें फिर बढ़ी,अब मध्यप्रदेश से निकला गिरफ्तारी वारंट

tmmirror_site by tmmirror_site
April 6, 2024
in National
0
लालू यादव की मुश्किलें फिर बढ़ी,अब मध्यप्रदेश से निकला गिरफ्तारी वारंट
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

न्यूज़ डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सालों पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट आर्म्स एक्ट में जारी किया गया है। इस केस में राजद प्रमुख लालू यादव को फरार घोषित किया गया था। उस वक्त पुलिस की जांच में सामने आया था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर आर्म्स डीलर से हथियार खरीदे। इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला कि खरीदे गए हथियारों को कई जगहों पर सप्लाई किया जा रहा है। उनके खिलाफ यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में तब ट्रांसफर किया गया, जब कोर्ट को यह यकीन हो गया कि दस्तावेज में दर्ज लालू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं।ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट के एडीपीओ अभिषेक मेहरोत्रा ने बताया कि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ग्वालियर महेंद्र सिंह की अदालत से आरोपी लालू प्रसाद यादव स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह मामला वर्ष 1995 और वर्ष 1997 का है। फार्म 16 के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके आर्म्स डीलर के यहां से हथियार खरीदे गए थे। इन हथियारों की सप्लाई विभिन्न स्थानों पर की जा रही थी। इसमें 23 लोगों के खिलाफ अभियोग पत्र कोर्ट के सामने पेश किए गए थे। इसमें आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया गया था। विचारण के दौरान कोर्ट ने ये पाया कि ये लालू प्रसाद यादव वहीं हैं जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, ऐसी दशा में ये मामला विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट, ग्वालियर को स्थानांतरित किया गया है। बता दें फिलहाल लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आया यह मामला अब चुनावी मुद्दा बन गया है, और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous Post

केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को एडमिशन के लिए इस बात का रखें ध्यान

Next Post

अद्भुत संयोग : पहले लगा चन्द्र ग्रहण, अब 8 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र 

Next Post
अद्भुत संयोग : पहले लगा चन्द्र ग्रहण, अब 8 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र 

अद्भुत संयोग : पहले लगा चन्द्र ग्रहण, अब 8 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist