मुख्यमंत्री खंडवा जिले के पंधाना में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
इसके बाद वह भोपाल रवाना हो रहे थे।
इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर टेकऑफ के बाद उनका हवा में डगमगाने लगा।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/खंडवा। MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एक बड़ा हादसा टल गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वह भोपाल रवाना हो रहे थे। इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर टेकऑफ के बाद उनका हवा में डगमगाने लगा।
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने के बजाय वह पीछे की ओर खिसकता नजर आया और काफी धूल उड़ने लगी।
बता दें बीते कुछ घटनाक्रम के बाद से घबराना लाजमी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय बाईं ओर झुकता दिखता है, फिर सीधा होता है और फिर थोड़ा पीछे की ओर मुड़ता नजर आ रहा है। इसकी वजह से काफी धूल भी उड़ने लगी और इस दौरान वहां मौजूद लोग घबरा गए।हालांकि, पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की रफ्तार कम कर दी। जिससे आधे मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा सुरक्षित तरीके से उड़ान भरी जिससे लोगों राहत की सांस ली।




















Discussion about this post