बाबा भोलेनाथ के अभिषेक और पूजन आराधना से मनाई भक्तों ने महाशिवरात्रि
साल 2026 में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को आज शाम 05:04 बजे से शुरू हो रही और इसका समापन 16 फरवरी को शाम 05:34 बजे होगा।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। Mahashivratri parv vrat : आज महादेव और माता पार्वती के मिलन का दिन है। इस दिन को हम सभी महाशिवरात्रि पर्व के रूप में मनाते हैं। महादेव के भक्त हर्ष और उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाते हैं और बाबा महादेव की इस दिन अभिषेक के साथ पूजन उपासना होती है। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव है। साल 2026 में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को आज शाम 05:04 बजे से शुरू हो रही और इसका समापन 16 फरवरी को शाम 05:34 बजे होगा।
मान्यता है कि इस दिन महादेव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। धार्मिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत कल्याणकारी और नई ऊर्जा देने वाला माना जाता है।
शिव मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे
महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव के मंदिरों में बाबा भोलेनाथ की जयकारे गूंजेंगे और सुबह से ही भोलेनाथ को जल चढ़ाने, बेल पत्र चढ़ाने से लेकर व्रतधारी भगवान महादेव की पूरा पूजा आराधना में लीन रहेंगे।
महादेव की निकलेगी बारात
देशभर में महादेव के भक्त मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के विवाह का उत्सव मनाएंगे। जिसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भोलेनाथ के विवाह को लेकर झांकियां तैयार की गई है और भोलेनाथ के सभी नर, नारी, दानव, सुर, असुर गण शामिल होंगे। भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है।




















Discussion about this post