डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भोपाल में मेट्रो की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन यादव ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रिमोट के जरिए मेट्रोपॉलिटन सिटी और मेट्रो का विधिवत शुभारंभ किया।

खट्टर बोले मध्य प्रदेश की बात मानी, अब अंडरग्राउंड मेट्रो
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर बताया, “इंदौर में जो मेट्रो को लेकर जो विवाद था, उसका निपटारा हो गया है। वहां मेट्रो के रास्ते को लेकर था कि उसका पोर्शन एलिवेटेड बनाया जाए। मेट्रो का काम देख रही दिल्ली की टीम और मध्य प्रदेश की टीम में विवाद की स्थिति बन गई थी, लेकिन हमने मध्य प्रदेश टीम की बात मानते हुए तय किया है कि 7 किलोमीटर तक मेट्रो अंडरग्राउंड रहेगी और इस पर जो खर्च आएगा वो केन्द्र वहन करेगा। उन्होंने कहा कि “ये काम होते हुए इंदौर में लाइन शुरू हो जाएगी। भोपाल देश का 26 वां शहर है, जहां मेट्रो शुरू हो गई है। पूरे देश में एक करोड़ बीस लाख लोग मेट्रो में सफर करते हैं। अकेले दिल्ली में ये आंकड़ा सत्तर लाख का है।
मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि “छोटे बच्चे ट्रेन ऐसी चली है कि आनंद आ गया। परमात्मा की दया से मौसम इतना अच्छा है। ट्रेन से नजारा इतना अच्छा है। ट्रेन से देखने पर भोपाल इतना सुंदर है इसका अहसास भी हो गया।सभी यात्रियों के आवागमन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। ट्रेन जहां भी चलती है विकास की एक नई कहानी शुरू होती है और मैं ये मानकर चलता हूं कि अलग- अलग सौगातें मिल रही हैं।शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए पीएम मोदी से मिली बहुत बड़ी सौगात है।
मेट्रो शुरू करने वाला भोपाल बना 26 वां शहर
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “जब मेट्रो की एलिवेटेड लाइन मिलती है, तो वो शहर ही नहीं उस शहर का हर नागरिक खुद को एलिवेटेड समझता है। डेली ट्रैवलर को इसका सबसे बड़ा लाभ मिलता है। इससे लोगों का समय और पैसा बचने के साथ प्रदूषण भी कम होता है। भोपाल 26 वां शहर है, जहां मेट्रो की शुरुआत की गई है।




















Discussion about this post