नवंबर से दिसंबर के बीच कुल 13 नक्सलियों ने अलग-अलग समय पर आत्मसमर्पण किया था।
इनमें एक, 10 और दो नक्सलियों के समूह शामिल थे।
आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों ने छिपाए गए नक्सली डंप की जानकारी भी दी
डिजिटल डेस्क न्यूज़/बालाघाट। मध्य प्रदेश के डॉ. मोहन यादव सरकार को नक्सलियों के खात्मा करने में लगातार सफलता मिल रही है। उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सरेंडर नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाए गए नक्सली डंप से 11 लाख रुपए से अधिक की नकदी और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए हैं। जिले में यह पहला मौका है जब किसी नक्सली डंप से इतनी बड़ी रकम मिली है।सोमवार को पुलिस ने प्रेस को इस कार्रवाई की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, नवंबर से दिसंबर के बीच कुल 13 नक्सलियों ने अलग-अलग समय पर आत्मसमर्पण किया था। इनमें एक, 10 और दो नक्सलियों के समूह शामिल थे। आत्मसमर्पण के बाद पूछताछ के दौरान इन नक्सलियों ने जिले के अलग-अलग जंगली इलाकों में छिपाए गए नक्सली डंप की जानकारी दी।




















Discussion about this post