• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

उत्तरप्रदेश SIR : साधु-संतों को लेकर फंसी बीजेपी

tmmirror_site by tmmirror_site
December 15, 2025
in Featured, State
0
उत्तरप्रदेश SIR : साधु-संतों को लेकर फंसी बीजेपी
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

धार्मिक शहरों में बीजेपी के लिए चिंता का विषय बना एसआईआर

एसआईआर यानी मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण। इस वक्त संसद से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बना

डिजिटल डेस्क न्यूज़। एसआईआर के ऐलान के बाद से जहां घुसपैठियों की नींद उड़ी हुई है, वहीं इससे हिंदू धर्म के साधु सन्यासी भी परेशान हैं। इसके पीछे का कारण है मां के नाम का खाली कॉलम।चुनाव आयोग की एसआईआर ने किया अयोध्या, मथुरा और वाराणसी के साधु संतों को परेशान। धार्मिक शहरों में बीजेपी के लिए चिंता का विषय बना एसआईआर, कटने की कगार में साधु संतों का नाम। माता सीता, जानकी, कौशल्या और सुमित्रा के नाम अब दूर करेंगे साधु सन्यासियों की चिंता। एसआईआर यानी मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण। इस वक्त संसद से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में एसआईआर की अंतिम तारीख को 11 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर करना बीजेपी के लिए एक राहत की खबर साबित हुई है। वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या जैसे धार्मिक शहरों में साधु संतों और सन्यासियों तक पहुंचना और उनसे एसआईआर फॉर्म भरवाना एक कठिन प्रक्रिया साबित हो रही है।

माता-पिता के नाम के स्थान पर ये लिख रहे

अयोध्या में भाजपा के पूर्व सांसद और विश्व हिंदू परिषद के नेता रामविलास वेदांती ने अपने माता-पिता के नाम के स्थान पर जानकी दिया जो भगवान राम की पत्नी सीता का दूसरा नाम है। वेदांती अकेले नहीं है ऐसे। इसमें दिगंबर अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रेम शंकर दास भी शामिल हैं। इसके अलावा कई और साधु अपनी माताओं के नाम की जगह पर जानकी, सीता या फिर कौशल्या लिख रहे हैं। फॉर्म में माता का नाम वाला कॉलम खाली छोड़ देंगे तो उनका फॉर्म मतदाता सूची से हट सकता है। साधु सन्यासियों ने अपने आधिकारिक पहचान पत्रों पर अपने आध्यात्मिक गुरु का नाम पिता के रूप में दर्ज कराते हैं क्योंकि वह सांसारिक जीवन को त्याग चुके होते हैं। वह अपनी माता का नाम भी इसलिए नहीं लिखते हैं। मंदिरों और आश्रमों के प्रमुखों से लगातार किया जा रहा संपर्क

इस मामले पर महामंडलेश्वर प्रेमशंकर दास ने बताया कि अयोध्या स्थित उनके आश्रम सिद्धपीठ रामधाम में 12 मतदाता हैं,लेकिन उनमें से आधे धार्मिक यात्राओं के सिलसिले में यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय अधिकारी अभी तक उनके एसआईआर फॉर्म नहीं दे पाए हैं।

Tags: Up uttarpradesh SIR election voter registration list sadhu sant
Previous Post

इंदौर देश के अग्रणी महानगरों में होगा शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

Mp में नक्सलियों का खात्मा : नक्सली कर रहे सरेंडर,अब नक्सलियों के डंप से हथियार और नगदी बरामद किए गए

Next Post
Mp में नक्सलियों का खात्मा : नक्सली कर रहे सरेंडर,अब नक्सलियों के डंप से हथियार और नगदी बरामद किए गए

Mp में नक्सलियों का खात्मा : नक्सली कर रहे सरेंडर,अब नक्सलियों के डंप से हथियार और नगदी बरामद किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist