• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्यप्रदेश में सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहरों की सफाई व्यवस्था ठप, भोपाल और शिवपुरी में बढ़ी परेशानी

tmmirror.com by tmmirror.com
November 6, 2026
in Featured, State, मध्य प्रदेश
0
मध्यप्रदेश में सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहरों की सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

भोपाल में 13 हजार कर्मचारी हड़ताल पर कचरा गाड़ियां खड़ी, घरों से नहीं उठा कचरा

 डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्यप्रदेश में सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहरों की सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन घरों से कचरा नहीं उठाया गया। शहर में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, अब पेयजल सप्लाई पर भी संकट मंडराने लगा है। जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार से पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी वेतन 10,500 रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार से इस आंदोलन के और बढ़ने की संभावना है। भोपाल में सफाईकर्मियों के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल भवन में भी कामकाज प्रभावित हुआ है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के अनुसार, भोपाल में करीब 7 हजार सफाईकर्मी हैं। इनके अलावा लगभग 6 हजार अन्य कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, बाबू, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ के कर्मचारी शामिल हैं। झांझोट ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इसका असर नगर निगम मुख्यालय के साथ शहर के सभी 85 वार्डों और 21 जोन में दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात नहीं होती, तब तक आंदोलन को लेकर कोई अगला फैसला नहीं लिया जाएगा।

400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी, घरों से नहीं उठा कचरा

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। भोपाल में घर-घर से कचरा उठाने के लिए 400 से अधिक गाड़ियां लगाई गई हैं, लेकिन कर्मचारियों के काम बंद करने से ये सभी गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी हैं।

आमतौर पर प्रत्येक गाड़ी दिन में दो से तीन बार चक्कर लगाकर घरों से कचरा इकट्ठा करती है। इसके बाद कचरा शहर के 17 गार्बेज स्टेशनों पर पहुंचाया जाता है। यहां से कैप्सूल टैंकरों के जरिए इसे आदमपुर छावनी स्थित प्लांट भेजा जाता है। भोपाल में हर दिन करीब 850 टन कचरा निकलता है। ऐसे में हड़ताल जारी रहने पर सड़कों और कॉलोनियों में कचरे के ढेर लग सकते हैं। पहले से ही कई इलाकों में डस्टबिन भरने के बाद कचरा बाहर फैलने लगा है।

शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद करने की चेतावनी

सफाई व्यवस्था के बाद अब पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ने की आशंका है। जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार से पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। भोपाल में 2.30 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन हैं। ऐसे में अगर पानी की सप्लाई बंद होती है तो बड़ी आबादी को परेशानी हो सकती है। फिलहाल कर्मचारियों की चेतावनी से शहर में जलसंकट की चिंता बढ़ गई है।

शिवपुरी और विदिशा में भी सफाई व्यवस्था ठप

भोपाल के अलावा शिवपुरी और विदिशा समेत प्रदेश के कई शहरों में भी हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। शिवपुरी नगर पालिका के करीब 350 कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन में शामिल हैं। इसके कारण यहां भी सड़कों और बाजारों में कचरा जमा होने लगा है।

Tags: bhopalmp newssanitation workersstrike
Previous Post

राहुल गांधी के पीएम मोदी को चैलेंज पर गृहमंत्री शाह के बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब, कहा- संसद में जोश क्यों नहीं दिखाते

Next Post

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कलेक्टर और महापौर ने खुद झाड़ू उठाकर संभाली व्यवस्था

Next Post
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कलेक्टर और महापौर ने खुद झाड़ू उठाकर संभाली व्यवस्था

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, कलेक्टर और महापौर ने खुद झाड़ू उठाकर संभाली व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist