– मामला ग्वालियर के मुरैना जिले से सामने आया।
– प्रेमी युगल को न्यायालय में दो का और आठ का पहाड़ा सुनाना पड़ा।
– इसके बाद ही उनकी सुरक्षा से जुड़ी मांग पर सुनवाई हो सकी।
ग्वालियर/मुरैना।प्रेमी युगलों को प्यार के लिए कई बार बड़ी-बड़ी परीक्षाओं से गुजरना होता है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के मुरैना जिले से सामने आया है। जहां एक प्रेमी युगल को गणित की परीक्षा से गुजरना पड़ा और प्रेमी युगल को न्यायालय में दो का और आठ का पहाड़ा सुनाना पड़ा। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा से जुड़ी मांग पर सुनवाई हो सकी। दरअसल,हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में प्रेमी युगल ने सुरक्षा मांगने के लिए याचिका लगाई थी। इस पर जस्टिस आनंद पाठक ने प्रेमी जोड़े की गणित की क्लास लगा दी। मुरैना जिले के इस प्रेमी युगल ने परिवार वालों से खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी। इस पर कोर्ट ने पूछा शादी हो गई। दोनों ने कहा अभी लिव- इन-रिलेशन में रह रहे हैं। यह सुनते ही कोर्ट हैरान हो गया कि मुरैना जैसी छोटी जगह पर “लिव इन रिलेशनशिप” जहां गोलियों की गूंज सुनाया करती है,वहां लिवि इन रिलेशनशिप में रहने लगे हैं। इसके बाद कोर्ट ने दोनों से शिक्षा पूछी और फिर कहा दो का पहाड़ और 8 का पहाड़ा सुनाओ। लड़की ने पहाड़ा नहीं सुन सकी। कोर्ट ने कहा पहले शादी करो फिर सुरक्षा दी जाएग। अब 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर शादी करेंगे प्रेमी युगल रूबी पर राजवीर,बता दें सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है, उनकी ओर से कहा गया वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन घर वाले खिलाफ हैं,इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। वहीं इनके अलावा मुरैना जिले से ही तीन और जोड़ों ने सुरक्षा मांगी है। मुरैना जिले से तीन और प्रेमी युगल ने सुरक्षा के लिए याचिका लगाई है। इनमें दो मामलों की सुनवाई सोमवार को होगी। बता दें कि प्रेमी युगल में राजवीर ने आठवीं तक की पढ़ाई की है। वही लड़की रूबी ने भी आठवीं तक की पढ़ाई की है, लेकिन लड़की रूबी 8 का पहाड़ा नहीं सुना सकी। जबकि लड़के राजवीर ने 2 का पहाड़ा सुना दिया। जिसके बाद इन्हें आदेश मिला की पहले शादी करें फिर सुरक्षा दी जाएगी।



















Discussion about this post