मुंबई/डेस्क मिरर।भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। दो फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई। अभिनेत्री मॉडल पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे महज 32 साल की थीं। एक्ट्रेस की मौत कब और कहां हुई है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।
फैन्स को जैसे सदमा लग गया, पूछ रहे अचानक कैसे हो गया…?
पूनम पांडे के अचानक निधन से उनके फैन्स को जैसे सदमा लग गया है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतने अचानक से कैसे ये हो सकता है। पूनम पांडे अक्सर हंसती-खेलती तरोताजा दिखती रहती थीं और अब अचानक सीधा उनके मौत की खबर। ना कभी ये बात सामने आई कि उन्हें कोई सर्वाइकल कैंसर भी था। इस बीच, कई तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि आखिर अचानक मौत की खबर के पीछे का क्या कारण हो सकता है। इस तरह के कई सवाल वह अपनी मौत के पीछे छोड़ गई हैं और वहीं पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बार फिर से चर्चाओं में है। उल्लेखनीय है कि फिल्म इंडस्ट्री से इस तरह से अचानक से दुखद खबर आना कोई पहली बार नहीं है,इसलिए सवाल उठना भी लाजमी है।



















Discussion about this post