• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को किया तलब 

तृणमूल नेता को इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था

tmmirror_site by tmmirror_site
March 27, 2024
in Featured, National
0
प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को किया तलब 
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 

न्यूज डेस्क/ नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 नज़दीक है और इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को तलब किया है।  आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। तृणमूल नेता को इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।  उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी जिसकी जांच के निर्देश गए थे। निर्देश दिए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी। लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘कैश और गिफ्ट’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थे। मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार कर दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे।

Previous Post

दिल्ली शराब घोटाला : तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के.कविता ईडी की कस्‍टडी पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल पहुंची 

Next Post

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कहानी में अब जयचंद की एंट्री 

Next Post
दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कहानी में अब जयचंद की एंट्री 

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कहानी में अब जयचंद की एंट्री 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist