• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home National

दिल्ली शराब घोटाला : तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के.कविता ईडी की कस्‍टडी पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल पहुंची 

के. कविता को तिहाड़ जेल की महिला जेल नंबर-6 में रखा गया

tmmirror_site by tmmirror_site
March 27, 2024
in National
0
दिल्ली शराब घोटाला : तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के.कविता ईडी की कस्‍टडी पूरी होने के बाद तिहाड़ जेल पहुंची 
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 

न्यूज डेस्क/नई दिल्ली। दिल्‍ली के इन दिनों सुर्खियों में चल रहे शराब घोटाले के मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के.कविता आज ईडी की कस्‍टडी पूरी होने के बाद न्‍यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल पहुंच गई हैं। के. कविता को तिहाड़ जेल की महिला जेल नंबर-6 में रखा गया है। महिला जेल में सुरक्षा की कोई समस्या नही है, जिस कारण के कविता को आम महिला कैदियों के साथ रखा गया है।जेल प्रशासन का कहना है कि के. कविता को जेल मैन्युअल का पालन करना होगा। कविता को जेल में जो दाल, सब्जी, रोटी और चावल का खाना बनता है वही मिलेगा। हालांकि कोर्ट के आदेश में लिखा है कि के कविता को घर का खाना दिया जाएगा। जेल प्रशासन उन्‍हें घर का खाना मुहैया कराएगा। जेल प्रशासन को अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने तक उन्‍हें जेल का खाना ही परोसा जाएगा। के कव‍िता ने याच‍िका दाख‍िल कर कोर्ट से अंतर‍िम जमानत की मांग की है। अंतर‍िम जमानत की मांग करते हुए के कव‍िता ने कहा है क‍ि बेटे के एग्जाम होने हैं, इसल‍िए उसे अंतरिम जमानत दी जाए। बता दें के कव‍िता की इस याच‍िका पर कोर्ट एक अप्रैल को सुनवाई करेगा। ईडी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता उस ‘साउथ ग्रुप’ की अहम सदस्य थीं, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस के बदले में ‘आप’ को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है.पेश मामले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्‍त ईडी की कस्‍टडी में हैं। अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेजा गया है। ईडी का कहना है कि साजिश के तहत शराब नीति बनाई गई थी ताकि गोवा इलेक्‍शन को फंड किया जा सके। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि मिलीभगत के तहत दिल्‍ली सरकार के नेताओं ने मिलकर यह शराब नीति बनाई थी।

Previous Post

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को लगा झटका

Next Post

प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को किया तलब 

Next Post
प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को किया तलब 

प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी हीरानंदानी को नया समन जारी कर 28 मार्च को किया तलब 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist