न्यूज डेस्क। हिमाचल/मंडी। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा लोकसभा का टिकट मिलते ही हिमाचल में सियासी पारा चढ़ गया है। इसी कड़ी में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को तगड़ा झटका लगा है। बुधवार को चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है। कंगना रनौत हिमाचल के मंडी जिले से बीजेपी की सांसद हैं. चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत को 29 मार्च शाम 5:00 बजे तक अपना जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रिया मौजूदा वक्त में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रभारी हैं।
जानिए सुप्रिया ने क्या पोस्ट किया था?
कंगना रनौत विवाद के तूल पकड़ने के बाद सुप्रिया की तरफ से यह ट्वीट हटा लिया गया था. उन्होंने पूरे प्रकरण पर सफाई भी दी. कांग्रेस नेता का कहना है कि उनका एक्स हैंडल हैक हो गया था। यह पोस्ट उन्होंने नहीं किया है। पोस्ट में कंगना की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर के साथ लिखा गया था कि मंडी में क्या भाव चल रहा है कोई बताएगा क्या? यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना को बीजेपी ने मंडी सीट से उतारा है। इसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है।
कंगना रनौत की ये प्रतिक्रिया आई
कंगना रनौत की तरफ से भी इस प्रकरण पर यह प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों का उपयोग करने से बचना चाहिए।




















Discussion about this post