पर्यटकों को मन मोह लेगी रोमांच से भरपूर खजुराहो मैराथन
मप्र पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजन 3 मार्च को
विशेष प्रतिनिधि, भोपाल। पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से रोमांच से भरपूर खजुराहो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से यह मैराथन रविवार, 3 मार्च को होगी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन द्धह्लह्लश्चह्य://222.ह्लश2ठ्ठह्यष्ह्म्द्बश्चह्ल.ष्शद्व/द्ग/द्मद्धड्डद्भह्वह्म्ड्डद्धश-द्वड्डड्डह्लद्धशठ्ठ- 344320 पर कराएं। होटल सिराज में बुधवार को पत्रकारों के लिए चर्चा में यह जानकारी मप्र पर्यटन बोर्ड के सहायक संचालक केके सिंह और आयोजक एडवेंचर एंड यू के संचालक मितेश रामभिया ने दी।
निजी संस्था के प्रदेश प्रभारी प्रवीन सपकाल ने बताया कि मप्र पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) के सहयोग से रविवार, 3 मार्च को खजुराहो मैराथन के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में शामिल होने पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। बताया कि प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित खजुराहो स्मारक हिंदू और जैन मंदिरों का एक समूह है। यह मंदिर नागर-शैली की वास्तुकला व कुछ कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो स्मारक समूह को 1986 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
पुरुष और महिलाओं की दौड़
इस आयोजन में पुरुष व महिलाओं की दौड़ होगी, जिसकी दूरी और आयु श्रेणियां अलग हैं। पहला 5 किमी. फन रन में 5-10 वर्ष, 11-18, 19-30, 31-45, 46-60 और 61+ वर्ष। दूसरा 10 किमी. सहनशक्ति दौड़ में 15-30 वर्ष, 31-45, 46-60 और 61+ वर्ष। तीसरा 21 किमी. हाफ मैराथन में आयु सीमा 18-30 वर्ष, 31-45, 46-60 और 61+ वर्ष है।
आरएफआईडी का प्रयोग
एडवेंचर्स एंड यू के मितेश व प्रवीण ने बताया कि दौड़ में आरएफआईडी का प्रयोग होगा। इसका प्रारंभ/समाप्ति बिंदु एमपी पर्यटन क्षेत्रीय कार्यालय खजुराहो होगा। सभी आयु वर्गों में पुरुषों और महिलाओं में शीर्ष तीन फिनिशरों को पुरस्कार दिया जाएगा।


















Discussion about this post