न्यूज़ डेस्क/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अचानक मध्यप्रदेश का सतना में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि राहुल गांधी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया इस कारण से यह दौरा रद्द किया गया है। राहुल गांधी के अचानक बीमार पड़ने से सतना ही नहीं रांची की रैली और सभा भी उनकी रद्द की गई है l
अब मध्य प्रदेश के सतना में होने वाली जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। इसकी अनुमति उन्होंने भी दे दी है।
इस कारण रद्द हुआ राहुल गांधी का सतना दौरा
राहुल गांधी का सतना दौरा उनके अस्वस्थ होने के चलते रद्द हुआ है। राहुल यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। विधानसभा चुनाव के बाद पिछले छह महीने के दौरान सतना का यह उनका दूसरा दौरा होता।
ऐसा था राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचने वाले थे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना पहुंचना था।
पटवारी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की जानकारी
जीतू पटवारी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ”जननायक राहुल गांधी जी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।
श्री पटवारी ने जानकारी जाहिर की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत ही सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा जी के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली है।




















Discussion about this post