जबलपुर/न्यूज डेस्क। मिलन फोटोग्राफिक सोसायटी जबलपुर द्वारा स्वर्गीय शशिन यादव की स्मृति में विगत 48 वर्षों से आयोजित ये जाने अनजाने छायाकार फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया गया है। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार 16 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित हीरालाल राय कला विथिका में वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रेस छायाकारों को दिया जाने वाला( लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड) अरविंद सम्मान इस वर्ष भास्कर के छायाकार शंकर विश्वकर्मा को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश धीरावानी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हर्ष सक्सेना तथा अध्यक्षता डॉक्टर छाया राय करेंगी।
इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 150 छायाकारों के 1250 छायाचित्र प्राप्त हुए । प्रतियोगिता के परिणाम आज घोषित कर दिए गए जो निम्न अनुसार है श्वेत श्याम वर्ग में प्रथम- पार्थ पी साह कोलकाता द्वितीय -चिन्मय भट्टाचार्य कोलकाता, तृतीय- सुसोवन चक्रवर्ती कोलकाता, सांत्वना पुरस्कार क्रमशः मुकेश श्रीवास्तव , देशबंधु जैन ,राजू पवार , शैलेश पटेल ,नितेश पटेल ,दिलीप भालेराव , दीपक सोनी , गुरविंदर सिंह , सीतानाथ पॉल ,पलाश को प्राप्त हुए, रंगीन वर्ग में प्रथम – सचिन गोटिया जबलपुर ,द्वितीय- मुकेश श्रीवास्तव धनबाद, तृतीय -आदित्य सप्रे जबलपुर को प्राप्त हुआ, सांत्वना पुरस्कार क्रमशः डॉ. दिलीप कटियार ,शुभांक श्रीवास्तव ,नीतीश पटेल, विजय सिंह चंदेल ,देशबंधु जैन, दीपक सोनी ,मोहन राजपूत ,अनिमेष सक्सेना, पार्थ पी. साह, चिन्मय भट्टाचार्य, विवेक जोशी ,सुनील गुप्ता ,उमेश सोनी, सचिन सोनी ,सरजू पांडे ,राजू पवार ,प्रदीप जैन, डॉ रोहित भंडारी ,को प्राप्त हुए । वाइल्डलाइफ व नेचर वर्ग में प्रथम- डॉक्टर अनिमेष सक्सेना भोपाल , द्वितीय -चिंता हरण घोष कोलकाता, तृतीय -विजय सिंह चंदेल इंदौर ,को प्राप्त हुआ , सांत्वना पुरस्कार क्रमशः डॉ. दिलीप कटियार, डॉ. बलवंत हर्षे , गुरविंदर सिंग,मनदीप सिंग, भव्या विश्वकर्मा ,ऋषभ व्यास,विवेक जोशी, घनश्याम कोठारी ,सीता नाथ पॉल, अजय अर्नाल्ड ,को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक सर्वश्री विजय रहतोगी, (भारत भवन भोपाल) ,नवनीत महेश्वरी (वाइल्ड लाइफ छायाकार ),पप्पू शर्मा ,अजीत नारंग, ए.राजेश्वर राव, प्रमोद बढ़समुद्रकर रहे। सभी कला प्रेमियों से मिलन फोटोग्राफी समिति ने आज पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित की अपील की है।




















Discussion about this post