अब आप हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे
टोंक/न्यूज़ डेस्क। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने संबोधन में कर्नाटक की घटना का जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
पीएम ने कहा कि आज हनुमान जयंती पर आपसे बात करते हुए मुझे कुछ दिन पहले की एक तस्वीर भी याद आ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के शास
न वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। आप कल्पना कर सकते हैं। कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है।
आज किसी की हिम्मत नहीं, आपकी आस्था को चोट पंहुचा सके। अब आप हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है। स्थिर और ईमानदार सरकार देश के लिए क्या कर सकती है सबने देखा है। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यस्था है। देश को सबसे मजबूत स्तिथि में किसने पहुंचाया? 2014 हो या 2019 राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।याद रखिएगा, जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है।




















Discussion about this post