संजू अब तक पांच पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में सैमसन ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंद ऑडियन्स में बैठी एक लड़की के जबड़े पर जा लगी।
स्पोर्ट्स डेस्क/द मिरर। भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बार फिर अपनी धुआंधार पारी से सबका मनमोह लिया। ऐसा लगता है जैसे टी-20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन को सेंचुरी लगाने की आदत लग गई है, बता दें, संजू अब तक पांच पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में सैमसन ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंद ऑडियन्स में बैठी एक लड़की के जबड़े पर जा लगी।
चूंकि क्रिकेट बॉल बहुत ठोस होती है, इसलिए सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि उस महिला फैन को कितना दर्द का आभास हुआ होगा।
संजू सैमसन ने पारी के 10 वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी। ट्रिस्टन स्टब्स बॉलिंग का रहे थे, दूसरी ओर सैमसन ने फिफ्टी पूरी करने के बाद अगली गेंद पर भी छक्का लगाने का प्रयास किया। छक्का लगाने में संजू सफल तो रहे, लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद सीधी उस लड़की के गाल पर जा लगी। इसका प्रभाव इतना था कि उस महिला फैन को बर्फ से सिकाई करते देखा गया,जब कैमरा सैमसन की ओर घूमा तो उनके चेहरे पर भी चिंता के भाव नजर आए।
सोशल मीडिया पर इस महिला फैन की रोने की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। बहुत लोग मांग कर रहे हैं कि भारतीय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को उदारता का उदाहरण पेश करते हुए उस महिला को साइन किया हुआ बैट गिफ्ट करना चाहिए।
#भारतीयक्रिकेटटीम #टीमइडिया#संजूसैमसन #टीमइंडिया




















Discussion about this post