*रिपोर्ट/जय समाधिया*
भोपाल/न्यूज डेस्क। नया साल करीब आ रहा है और अब लोग पिकनिक के मूड में आ चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और झीलों के शहर के नाम से मशहूर भोपाल के आसपास पिकनिक स्पॉट पर कुछ अलग ही नजारे देखे जा रहे हैं।
पिकनिक स्पॉट्स पर सेल्फी पॉइंट्स और तरह-तरह के खाने पीने के व्यंजनों के चटकारे लेते हुए और जंगल और सैर-सपाटा पार्टी का आनंद लेने लोग अब आउटिंग पर निकल रहे हैं। भोपाल के केरवा डैम, रातापानी वाइल्डलाइफ भीमबैठका और सलकनपुर जैसे स्थान में लोग घूमने जा रहे हैं। वर्ष 2024 जहां अलविदा होने को है, वहीं दिसंबर की शुरुआत से ही अब लोग पिकनिक पर जाने की तैयारी करने लगे हैं, जनवरी आने में अभी समय है लेकिन दिसंबर की पहली तारीख से ही पिकनिक के स्थलों पर काफी संख्या में लोग नजर आए। पिकनिक स्थलों पर छोटी-छोटी स्टॉल और दुकान लगाने वाले लोगों ने बताया कि अब माहौल चेंज हो रहा है और ग्राहकी भी बढ़ रही है,लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। स्थानीय दुकान संचालक कैलाश तिवारी ने बताया कि नया साल करीब आ रहा है, अब लोग काफी संख्या में पिकनिक मनाने आ रहे हैं, जिससे अब आमदनी भी बढ़ रही है, हम लोगों के लिए अच्छा है हर साल इन दिनों का इंतजार रहता है। #पिकनिक #news




















Discussion about this post