मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री काशीनाथ जी ने अनेक मीडिया संस्थानों में कार्य किया और व्यक्तित्व की अलग छाप छोड़ी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री शर्मा का आज शाम जबलपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री काशीनाथ जी ने अनेक मीडिया संस्थानों में कार्य किया और व्यक्तित्व की अलग छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा की आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवं मित्रजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना बाबा महाकाल से की है।वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा के निधन पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े एवं संचालक जनसंपर्क श्री अंशुल गुप्ता ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि
मंत्री श्री सिंह ने कहा प्रखर वक्ता एवं चिंतक, वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। काशीनाथ जी एक निर्भीक स्पष्टवादी पत्रकार होने के साथ साथ एक सरल और सहज इंसान थे, जिन्होंने पूरे जुनून के साथ पत्रकरिता के क्षेत्र में कार्य किया, उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत अपितु जबलपुर को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री सिंह ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।




















Discussion about this post