• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Politics

कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर बढ़ाई दिग्गी राजा की मुश्किलें, भाई अनुराग पहुंचे थाने

tmmirror_site by tmmirror_site
May 21, 2025
in Politics, State
0
कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर बढ़ाई दिग्गी राजा की मुश्किलें, भाई अनुराग पहुंचे थाने
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर बढ़ाई दिग्गी राजा की मुश्किलें, भाई अनुराग पहुंचे थाने

भोपाल/digital desk news। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक बार फिर से एक पुराने मामले को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल यह मामला पूर्व कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा से जुड़ा है। इस मामले में साेमवार काे सरला मिश्रा की मौत के मामले में उनके भाई अनुराग मिश्रा भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचे।

उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बहन की हत्या के मामले को आत्महत्या का केस बना दिया गया था।

अनुराग मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के साथ ही उनके भाई लक्ष्मण सिंह और अनेक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस पर टीआई मानसिंह ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नर्मदापुरम निवासी कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की फरवरी 1997 में भोपाल स्थित उनके घर में ही जलने से मौत हो गई थी। करीब एक महीने पहले कोर्ट में पुलिस ने इस मामले में खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। कोर्ट ने रिपोर्ट में गंभीर खामियां पाते हुए इसे खारिज कर दिया और दोबारा जांच के आदेश दे दिए थे।सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह और अन्य कई नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस केस में कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुरूप ही शिकायत दर्ज कराई गई है।

अनुराग मिश्रा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला था, जिसे आत्महत्या में बदल दिया गया। कोर्ट ने सरला मिश्र की मौत के मामले में जो आदेश दिया है, उसके तहत ही शिकायत दर्ज कराई है। यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि यह हत्या थी, जिसे आत्महत्या में बदल दिया गया। इस मामले को बदलने वालों में तत्कालीन टीआई एसएम जेडी, डॉ. सत्यपति, डॉ. योगीराज शर्मा, महेंद्र सिंह करचुरी और अन्य शासकीय कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। इन सभी की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा, जिनके कारण यह केस दबाया गया, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह और राजनीतिक लोगों की भी जांच होनी चाहिए।टीटी नगर थाना टीआई मानसिंह ने बताया कि कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने एक आवेदन दिया है, जिसमें कोर्ट का आदेश भी लगा हुआ है। इस मामले में पुनः जांच के लिए आवेदन दिया गया है इसमें विवेचना अधिकारी टीआई एसएम जेडी, डॉ. सत्यपति, डॉ. योगीराज शर्मा, महेंद्र सिंह करचुरी समेत अन्य के नाम शामिल है। इस मामले में जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

#DigvijaySingh #MPCongress  #Congress #politics #Indianpolitics Einstein MP politics #latest news #MP news

Previous Post

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल से मिले हुडको के चेयरमैन श्री कुलश्रेष्ठ, मेडिकल क्षेत्र में विस्तार को लेकर कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर‍ जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन

Next Post
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर‍ जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर‍ जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist