द मिरर/डिजिटल डेस्क न्यूज़। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को घेर लिया है। सुबह से अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में मुठभेड़ चल रही है। फायरिंग में 25 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है।मुठभेड़ अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में चल रही है। अभी मुठभेड़ की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। सुरक्षाबलों को इसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक माओवादियों के के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना मिलने पर डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव का अबूझमाड़ में ऑपरेशन चलाया है। बुधवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। वहीं इससे कुछ दिन पहले #छत्तीसगढ़-तेलंगाना #सीमा पर #बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में #सुरक्षा बलों के साथ #मुठभेड़ में 5 #नक्सली मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने सबसे बड़ा #नक्सलविरोधीअभियान शुरू किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post