ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे, 51 नेता और 85 राजदूत 32 अलग-अलग देशों का दौरा
आज से भारत की तरफ से 7 डेलिगेशन 32 देशों के दौरे पर
नई दिल्ली/ डिजिटल डेस्क। पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान और आतंकवाद पर शिकंजा कसा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली सफलता और आतंकवाद की कमर तोड़ने के बाद भारत सरकार अब पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर घेरने की तैयारी में है। इसी कड़ी में 21 मई को भारत की तरफ से पहला डेलिगेशन रवाना होने वाला है जिसका नेतृत्व जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा करेंगे। भारत की तरफ से 7 डेलिगेशन 32 देशों के दौरे पर भेजे जाएंगे।
इस डेलिगेशन (#IndianDelegationList) में सभी पार्टियों के 51 #नेता और 85 #राजदूत 32 अलग-अलग #देशों का #दौरा करेंगे और #आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को #बेनकाब करेंगे। #पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के बारे में दुनिया को सच बताने के लिए बनाए गए डेलिगेशन में #बीजेपी के अलावा तमाम #विपक्षी #पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।
#PahalgamTerrorAttack




















Discussion about this post