प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सुमन कल्याणपुर की सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी को याद किया है।
——————————————————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज/ मुंबई। भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सुमन कल्याणपुर की सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी को याद किया है।
सुमन ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी के अलावा कई भाषाओं में भी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। संगीत की दुनिया में उनका ये योगदान देश के सर्वोच्च सम्मानों का हकदार है। भारतीय संगीत में उनके योगदान को देखते हुए, कल्याणपुर को वर्ष 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
सात दशकों से भी अधिक लंबा और शानदार करियर
सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी, 1937 को सुमन हेम्माडी के रूप में हुआ था। उन्होंने सात दशकों से भी अधिक लंबा और शानदार करियर बनाया। उनके सबसे मशहूर गीतों में ना तुम हमें जानो, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार, मेरा प्यार भी तू है, दिल एक मंदिर है, बहना ने भाई की कलाई पे…गीत शामिल हैं।



















Discussion about this post