प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरित की।
——————————————-
भोपाल/मैहर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरित की।
खास बात यह कि इस बार प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए सरकार ने 250 नेग के रूप में दिए हैं। इस हिसाब से लाडली बहना योजना की लाभपात्री महिलाओं के खातों में एक साथ 1750 रुपए पहुंचे हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मैहर में 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।
सीएम मोहन यादव ने इससे पहले कहा कि प्रदेश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 की मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन के नेग के रूप में ₹250 की अतिरिक्त राशि अंतरित की जाएगी। यह आर्थिक संबल बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



















Discussion about this post