इंटरनेशनल डेस्क। दिल्ली में 18वीं BRICS समिट से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से अलग-अलग मुलाकात की। मोदी-पुतिन ने रूस-यूक्रेन जंग और मिडिल ईस्ट के हालात समेत कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, मोदी की पुतिन और पेजेशकियान के साथ हुई मुलाकातों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
पुतिन से बातचीत के दौरान मोदी ने कहा- दुनिया में चल रहे कॉन्फ्लिक्ट्स का समाधान बातचीत और डिप्लोमेसी से ही निकाला जा सकता है। भारत शांति की हर कोशिश में मदद करने के लिए तैयार है। वहीं, पुतिन ने कहा- रूस की कोशिशें किसी देश के खिलाफ नहीं हैं। हम अपने हितों के लिए काम कर रहे हैं और पुराने के साथ नए पार्टनर्स से भी सहयोग के लिए तैयार हैं। रूस पूरी दुनिया के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
18वीं BRICS समिट आज से दिल्ली में शुरू होगी
भारत की मेजबानी में 18वीं BRICS समिट आज शनिवार से दिल्ली में शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मीटिंग भारत मंडपम दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में शुरु हुई। कन्वेंशन सेंटर पहुंचने पर मोदी ने पुतिन को गले लगाकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। मीटिंग के बाद एक बार फिर कार डिप्लोमेसी नजर आई। बातचीत खत्म होने के बाद दोनों नेता भारत मंडपम से एक ही कार में बैठकर निकले।




















Discussion about this post