डिजिटल डेस्क/ दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के नेता व सांसद जयंत चौधरी का समय के साथ मन और हृदय दोनों परिवर्तित हो गया है। अब वह अपने मन की बात को संसद में किस तरह से प्रकट कर रहे हैं। यह राजनीति की हटकर तस्वीर दर्शाती है। दरअसल,आरएलडी सांसद जयंत चौधरी कहते हैं कि मैं 10 साल तक विपक्ष में रहा हूं, कुछ समय के लिए इस सदन के इस तरफ बैठा हूं। दस साल में मैंने देखा है कि मौजूदा सरकार की कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह के विचारों की झलक मिलती है। पीएम मोदी गांव में शौचालयों के मुद्दों को संबोधित करते हैं, जब भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को अपना मंच बनाती है और गांवों में जागरूकता पैदा करती है, तो मुझे इसमें चौधरी चरण सिंह जी की बोली याद आती है। हम लोग बंटे रहेंगे तो नेताओं को समझ नहीं पाएंगे। कुछ लोग जाटों और किसानों का नेता चौधरी चरण सिंह को मानते थे।




















Discussion about this post