जबलपुर। चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश में और प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। देवी की उपासना लोग अपनी शक्ति और भक्ति के साथ मना रहे हैं। नवरात्रि पर आस्था के अनके रूप भी देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आस्था का अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां देवी दुर्गा के सामने एक महिला भक्त ने अपनी जीभ काटकर ही देवी को अर्पण कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसे आस्था कहा जाए या अंधविश्वास? सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने इलाज करवाने से भी मना कर दिया है।मामला गौरी घाट थाना अंतर्गत संजय गांधी नगर इलाके का है। महिला ने सपने में माता (देवी दुर्गा) आई थी कह घर के मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना सुबह 12 बजे की है। जीभ काटकर चढ़ाने के बाद घर में बने मन्दिर में ही लेटी हुई है। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से भी मना कर दी है। फिलहाल मंदिर के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग खासकर महिला भजन कीर्तन कर रही है। जानकारी राजा चौधरी, महिला के बेटे और बहू ने दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post