इस बार की परीक्षाओं में पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी हुआ इसमें पांचवी का 90.97 फीसदी और 8वीं का 87.71 प्रतिशत रहा
भोपाल/न्यूज़ डेस्क। परीक्षा के बाद अब रिजल्ट की बारी आ गई। मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एमपी राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा दोनों ही कक्षाओं के करीब 24 लाख विद्यार्थियों के परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए।
RSKMP द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी हुआ इसमें पांचवी का 90.97 फीसदी और 8वीं का 87.71 प्रतिशत रहा। पांचवी मैं बालिका और आठवीं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत बालिका और 89.62 प्रतिशत बालक पास हुआ हैं । वही आठवीं में 89.56 प्रतिशत बालिका और 85.94 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष की कक्षा 5 और कक्षा 8 बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स अपने बच्चे का परिणाम देखने के लिए RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर विजिट करें। इसके बाद नतीजों की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम (MP Board 5th 8th Result 2024) लिंक को इस वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। पैरेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने बच्चे के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसे बाद परिणाम स्क्रीन पर देखा जा सकेगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक किया गया था। इसके बाद अब बोर्ड परीक्षा परिणाम (MP Board 5th 8th Result 2024) घोषित किए जा रहे हैं। इन नतीजों की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा इस हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल जल्द ही घोषित किए जाएंगे।




















Discussion about this post