जबलपुर/न्यूज डेस्क। संस्कारधानी जबलपुर में दादी और पोते का अनूठा प्रेम सामने आया है। 70 वर्षीय दादी ने अपनी पोते को किडनी देकर उसकी जिंदगी बचा ली। दादी और पोते के बीच में हुआ यह किडनी ट्रांसप्लांट का जटिल ऑपरेशन दमोहनाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय दादी मां ने अपने 23 वर्षीय पोते को अपनी किडनी देकर ना सिर्फ अपने पोते को नया जीवनदान दिया बल्कि अपनी तीसरी पीढ़ी को जीवित किया है।जबलपुर के सिहोरा में स्थित परिवार के 23 वर्षीय का पिछले दो वर्ष से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, वह जब मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल आए तब पता चला कि पीड़ित युवक की किडनी खराब है । जब घर वालों को यह पता चला तो पूरा परिवार परेशान हो गया, तभी मेट्रो प्राइम के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल बडेरा एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने किडनी प्रत्यारोपण करने की सलाह दी, जब बात किडनी डोनेशन की आई तब पता चला की दादी मां की किडनी ही पोते की किडनी से मिल रही है, तभी परिवार वालों की सहमति के बाद युवक का डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया। वर्तमान में दादी और पोते दोनों ही स्वस्थ हैं, इस महत्वपूर्ण ट्रांसप्लांट में मेट्रो प्राइम अस्पताल के डॉक्टर विशाल बढेरा, डॉक्टर राजेश पटेल निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर विपिन रघुवंशी और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...




















Discussion about this post