रक्तदान से बड़ा कोई बड़ा दान नहीं यही वजह है कि इसे महादान कहा गया है। यह बात बड़े बुजुर्गों से इन्होंने सुनी हुई थी। जिसे आधार मानते हुए यश और अदिति ने मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान किया। इन्होंने कहा रक्तदान कर इन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।
जबलपुर/न्यूज डेस्क। मानव सेवा परम सेवा के उद्देश्य से जबलपुर की युवा पीढ़ी कुछ ना कुछ काम करती रहती है। इसी कड़ी में संस्कारधानी जबलपुर के यश ठाकुर यश और अदिति पवार ने रक्तदान कर नया संदेश दिया है। समाज में ऐसे लोग जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है। इसके लिए बंसल ब्लड सेंटर पहुंचकर इन्होंने रक्तदान किया। इस अवसर पर यश ठाकुर और अदिति पवार ने बताया कि जरूरी नहीं की मानव सेवा के लिए कोई बड़ा कार्यक्रम या बड़ा आयोजन कर दान दक्षिणा ही दी जाए। रक्तदान से बड़ा कोई बड़ा दान नहीं यही वजह है कि इसे महादान कहा गया है। यह बात बड़े बुजुर्गों से इन्होंने सुनी हुई थी। जिसे आधार मानते हुए यश और अदिति ने मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान किया। इन्होंने कहा रक्तदान कर इन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। यह चाहेंगे कि समाज में उनकी उम्र के समतुल्य युवा भी इस दिशा में आगे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें और किसी न किसी के लिए समाज में काम आएं। तभी इनकार रक्तदान करना सफल ही बहुत होगा।




















Discussion about this post