डिजिटल डेस्क न्यूज। केरल के एक कॉलेज से बड़ी घटना सामना आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोजित शिविर में भोजन विषाक्तता के संदिग्ध मामले के बाद 60 एनसीसी कैडेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को 21 केरल बटालियन एनसीसी द्वारा थ्रिक्काकारा के एक कॉलेज में एक शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में ही भोजन विषाक्तता का मामला सामने आया है।
जिन छात्रों ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की थी, उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उनमें से कई को कल रात छुट्टी दे दी गई।घटना की खबर फैलने के बाद पुलिस ने शिविर क्षेत्र में कथित तौर पर उपद्रव मचाने के आरोप में बाहर से आए करीब 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों के अनुसार, 20 दिसंबर से शुरू हुए 10 दिवसीय शिविर में 550 छात्र शामिल हुए थे। चूंकि कई छात्र शिविर छोड़ चुके हैं, इसलिए एनसीसी अधिकारी मंगलवार को तय करेंगे कि शिविर जारी रखना है या नहीं।अधिकारियों ने कहा कि भोजन के नमूने और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी को परीक्षण के लिए एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षण के परिणाम आने के बाद ही खाद्य विषाक्तता का सही कारण निर्धारित किया जा सकेगा।
#केरलन्यूज#NCC




















Discussion about this post