हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी
आगामी छह माह तक भक्त कर सकेंगे बाबा के दर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बने कपाट खुलने के साक्षी
डिजिटल डेस्क/ द मिरर। तीर्थ धाम स्थित भगवान केदारनाथ बाबा के दर्शन आगामी छह माह तक भक्त कर सकेंगे। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खोले गए हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बने कपाट खुलने के साक्षी। धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई #बाबाकेदारकीनगरी। आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति की विराटता का अदभुत संगम है बाबा केदारनाथ का धाम। कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा।
गुरूवार को सुबह 8 बजे मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने केदार बाबा की पंचमुखी डोली की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इस दौरान वहां उपस्थित भक्तों ने बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद #बाबाकेदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली भक्तों के जयकारों एवं 6 ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ अपने धाम को रवाना हुई।करोड़ों की हिन्दुओं की आस्था के केन्द्र केदारनाथ #कपाट खुलने से पहले पहुंचे #श्रद्धालु बेहद खुश और अभिभूत नजर आए।




















Discussion about this post