पाकिस्तान की नींद उड़ाई, मची अफरा-तफरी
डिजिटल/डेस्क द मिरर। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया। भारत की सेना ने भारतीय समय के मुताबिक रात 1 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट के बीच ये हमले किए गए। ये अटैक हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल से किया गया। PoK के लोगों के मुताबिक रात में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और इमारतों में आग धधकती दिखी। भारतीय सेना ने स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। वहीं ऑपरेशन को अंजाम देते हुए सेना ने कहा- ‘न्याय हुआ जय हिंद’। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। किसी भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
इन आतंकी कैंप्स को तबाह किया
1 मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद
2 मरकज तैयबा मुरीदके लश्कर-ए-तैयबा
3 सरजल तेहरा कलां जैश-ए-मोहम्मद
4 महमूना जोया सियालकोट हिज्बुल मुजाहिदीन
5 मरकज अहले हदीस बरनाला लश्कर-ए-तैयबा
6 मरकज अब्बास कोटली जैश-ए-मोहम्मद
7 मस्कर राहील शाहिद कोटली हिज्बुल मुजाहिदीन
8 शावई नाला कैंप मुजफ्फराबाद लश्कर-ए-तैयबा
9
सैयदना बिलाल कैंप मुजफ्फराबाद जैश-ए-मोहम्मद
डोभाल ने दी एक्शन की जानकारी
पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से भी बात की। उन्होंने इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है।



















Discussion about this post