पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला बॉर्डर इलाके का दौरा
बीकानेर में बोले, पीएम मोदी : आतंकी और उसके आकाओं को अब अलग नहीं देखेंगे
राजस्थान/बीकानेर/डिजिटल डेस्क/ द मिरर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर के दौरे पर पहुंचे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला बॉर्डर इलाके का दौरा है। उल्लेखनीय है कि 7 मई को भारत ने सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था।पीएम मोदी बीकानेर में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, पाकिस्तान के सारे ड्रोन्स को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया था।
पीएम ने यहां करणी माता मंदिर में पूजा भी की
बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा भी की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हर सेक्टर में तेज गति से विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम ट्रेन नेटवर्क को और बेहतरीन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रेलवे और सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है और 100 से ज्यादा अमृत स्टेशन तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत की तीनों सेनाओं ने चक्रव्यूह रचकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत एटम बम की गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं है। आतंकी और उसके आकाओं को अब अलग नहीं देखेंगे।
#pmmodi #modiji #indiongovernment #letestnews #mpnews #Rajasthannews #pahalgaam




















Discussion about this post