– लगातार अगर झागदार पेशाब हो रहा है तो यह चिंता की बात
– कभी-कभी तेज पेशाब यानी तेज धार के साथ पेशाब करने पर थोड़े बुलबुले बन जाते
– इसका मतलब है कि पेशाब से प्रोटीन निकल रहा है।
– इस बीमारी को प्रोटीनूरिया कहते हैं
डिजिटल डेस्क न्यूज़। क्या आप जानते हैं। किडनी खराबी का सबसे पहला संकेत है झाग। इसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। झागदार पेशाब का मतलब है कि आपके पेशाब में बुलबुले या झाग लंबे समय तक रहते हैं। कभी-कभी तेज पेशाब यानी तेज धार के साथ पेशाब करने पर थोड़े बुलबुले बन जाते हैं। यह जल्दी गायब हो जाते हैं। इसमें चिंता की बात नहीं होती,लेकिन लगातार अगर झागदार पेशाब हो रहा है तो यह चिंता की बात है। यही से हम गलती शुरू कर देते हैं।हम सोचते हैं कि यह मामूली चीज है। हम फ्लश कर देते हैं और भूल जाते हैं, लेकिन ध्यान रखिए यह एक चेतावनी संकेत है। इसका मतलब है कि पेशाब से प्रोटीन निकल रहा है। इस बीमारी को प्रोटीनूरिया कहते हैं।
आपकी किडनी रक्त से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालती हैं और जरूरी पदार्थ जैसे कि प्रोटीन को अंदर रखती हैं. जब किडनी खराब हो जाती है तो इसका फिल्टर लीक हो जाते हैं। लीक होने के बाद जाहिर है कि इससे प्रोटीन खासकर एल्बुमिन पेशाब से निकलने लगते हैं। पेशाब में प्रोटीन की वजह से पेशाब की सतह का पृष्ठ तनाव बदल जाता है। यह तनाव ही झाग उत्पन्न करने लगता है. यह ऐसा ही होता है जैसे अंडे के सफेद भाग फेंटने पर बनने वाले झाग बनता है। इसलिए झागदार पेशाब किडनी खराबी का पहला संकेत माना जाता है. अगर आपको हाई शुगर या हाई बीपी है तो इसमें भी झागदार पेशाब होगा। किडनी खराबी की स्थिति में अन्य लक्षणों से पहले यही दिखता है। इसे जल्दी पहचानना सही समय पर इलाज में मदद करता है। झागदार पेशाब को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि किडनी की बीमारी अक्सर बिना लक्षण के बढ़ती है। जब तक पैर या आंखों के आसपास सूजन जैसे लक्षण दिखें तब तक किडनी काफी नुकसान पहुंच चुकी होती है।




















Discussion about this post