– डिजिटल प्रशिक्षण “लालन – पालन” अजीविका मिशन के हाल में आयोजित किया गया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/रायसेन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी क्रम में संगत संस्था और महिला बाल विकास के संंयुक्त कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के गैरंतगंज ब्लाँक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण “लालन – पालन” अजीविका मिशन के हाल में आयोजित किया गया।
जिसमें संगत संस्था द्वारा एड़ीसी डॉ. निकिता पाठक द्वारा बताया की शुरुआती बाल विकास में 1000 सुनहरे दिवस गर्भवस्या से लेकर 2 वर्षों तक के बच्चों के लालन पालन में परिवार की खासकर पिता की किस तरह भागीदारी होनी चाहिए इस पर वीडियो के माध्यम से बताया गया, जो ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए फील्ड में बहुत सहायक सिद्ध होगे। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया।
आज के प्रशिक्षण में गैंरतगंज परियोजना की CDPO श्रीमती अरुणा जी का विशेष सहयोग रहा तथा संगत टीम से साइक्लोजिसट श्रीमती संध्या जी , कु आत्री दास, श्वेता दुबे एंव वंदना जी का पूर्ण सहयोग रहा।




















Discussion about this post